फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tomorrow heavy vehicles will not be able to go from Hapur Chungi towards Dasna

Ghaziabad News: कल हापुड़ चुंगी से डासना की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow heavy vehicles will not be able to go from Hapur Chungi towards Dasna
गाजियाबाद। मतगणना की वजह से मंगलवार को हापुुड़ चुंगी से डासना की तरफ भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन हापुड़ चुंगी से आत्माराम स्टील तिराहे से होकर डायमंड फ्लाईओवर से एनएच -9 पर पहुंचेंगे। इसके अलावा हल्के व दोपहिया वाहन एनडीआरएफ रोड से होकर शहीद भगत सिंह चौक से कनक फार्म हाउस के सामने से हैप्पी ऑवर्स स्कूल से हापुड़ रोड पर पहुंचेगे। ऐसे ही हापुड़ से आने वाले हल्के व भारी वाहनों को इन्हीं रास्तों से निकाला जाएगा। एडीसीपी यातायात विरेंद्र सिंह ने बताया कि बाबा मार्केट तिराहा से डीडीपीएस की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

यहां होगी पार्किंग : मतगणना के दिन गोविंदपुरम पुलिस चौकी के पीछे पुलिसलाइन के डंपिग ग्रांउड में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों व प्रत्याशी के लिए पार्किंग-1 आरक्षित की गई है। इसके अलावा मतगणना कर्मी, मतगणना एजेंट, पुलिसकर्मियों, पार्टियों के कार्यकर्ताओं के लिए एनडीआरफ के सामने पार्किंग-02 की व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थल से सभी को पैदल जाना होगा।
विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम अनाजमंडी में मंगलवार को मतगणना की वजह से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने कविनगर थाना क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित किया है। किसी भी प्रकार का आयोजन मतगणना स्थल के आसपास बिना अनुमति नहीं हो सकेगा। मीडियाकर्मी को कवरेज के लिए भी ड्रोन उड़ाने की अनुमति लेनी होगी। यह प्रतिबंध पांच जून की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचनाएं फैलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जीतने वाले किसी भी प्रत्याशी या उनके समर्थक को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed