{"_id":"6a2db5b1ba8d210eaa041fc0","slug":"toll-charged-for-vehicle-parked-at-home-report-filed-following-complaint-about-fake-number-plate-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-908572-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर पर खड़े वाहन का कटा टोल, फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर पर खड़े वाहन का कटा टोल, फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मसूरी। रसूलपुर क्षेत्र में धोखाधड़ी और फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता की कार जनपद में ही मौजूद थी, लेकिन उनके मोबाइल पर शाहजहांपुर में फास्टैग से टोल टैक्स कटने का मैसेज आ गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ग्राम रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी अली मुर्तजा ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना अपनी गाड़ी से गाजियाबाद कोर्ट आते-जाते हैं।पिछले एक महीने से वे या उनकी गाड़ी कभी शाहजहांपुर की तरफ नहीं गए हैं। इसके बावजूद 10 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल पर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी के फास्टैग से पैसे कटने की सूचना आई। पीड़ित अधिवक्ता अली मुर्तजा का कहना है कि जब उनकी कार गाजियाबाद में ही थी, तो शाहजहांपुर में टोल कटना इस बात का साफ संकेत है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी की हूबहू फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर रखी है। वह व्यक्ति इस फर्जी नंबर प्लेट को किसी दूसरी गाड़ी पर लगाकर इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने आशंका जताई है कि इस फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर कोई बड़ी अनहोनी या आपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा सकता है, जिससे वह कानूनी फेरबदल में फंस सकते हैं। अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर, गाजियाबाद को शिकायत देकर इस गम्भीर मामले की तुरंत जांच कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और फास्टैग डेटा की मदद से उस अज्ञात वाहन और व्यक्ति की पहचान की जाए जो इस फर्जीवाड़े में शामिल है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।