फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today the mercury will fall by one degree, there will be some relief from the heat

Ghaziabad News: आज एक डिग्री गिरेगा पारा, गर्मी से मिलेगी कुछ राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Today the mercury will fall by one degree, there will be some relief from the heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 38 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा की रफ्तार कम होकर छह किलोमीटर प्रति घंटे रही। आर्द्रता भी गिरावट के साथ 22 फीसदी दर्ज की गई। इस वजह से दिन में लोगों का पसीना निकला। मई जैसी गर्मी का लोगों को अप्रैल के शुरू में ही अहसास हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान के एक डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान के एक डिग्री चढ़ने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति भी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। सुबह शाम आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। शनिवार को भी मौसम में स्थिरता देखने को मिल सकती है। रविवार के बाद अधिकतम व न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। अगले सप्ताह के शुरू में अधिकतम तापमान 41 को भी पार कर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed