{"_id":"6a907d128b85fa6be0100013","slug":"today-sisters-will-be-able-to-tie-rakhis-to-their-brothers-throughout-the-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-963948-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आज पूरे दिन भाइयों को बांध सकेंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आज पूरे दिन भाइयों को बांध सकेंगी राखी
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का साया नहीं होने के कारण बहनों के लिए राखी बांधने के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसके बाद दिनभर शुभ मुहूर्त में बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदारी की धूम रही। वहीं, बहनों ने दिनभर हथेलियों पर मेहंदी भी सजवाई।
तुराबनगर मार्केट में सुबह से ही मेहंदी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। मेहंदी आर्टिस्ट चार-चार लोगों की टीम में काम करते रहे और रात 11 बजे के बाद तक बहनों के हाथों पर मेहंदी सजाते रहे। आम दिनों में 100 रुपये में लगने वाली मेहंदी के दाम रक्षाबंधन पर दोगुने तक पहुंच गए। साधारण बेल वाली मेहंदी के 100 से 200 रुपये, जबकि डिजाइनर मेहंदी के 300 से 1000 रुपये तक लिए गए।
मेहंदी आर्टिस्ट अनिल ने बताया कि इस बार मिनिमलिस्ट और क्लीन मेहंदी का अधिक ट्रेंड है। भरी हुई हथेलियों की बजाय लोग यूनिक बेल, बूटा और ब्रेसलेट डिजाइन पसंद कर रहे हैं। बाजारों में राखियों के साथ मैचिंग कपड़े और गिफ्ट की खरीदारी भी जमकर हुई।
विज्ञापन
-- --
सौम्य योग में बंधेगी राखी
पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने के कारण सौम्य योग बन रहा है, जिसे शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह 5:10 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। राहुकाल के बाद वृश्चिक, धनु और मकर लग्न में शाम तक राखी बांधी जा सकेगी।
शुभ मुहूर्त
- सुबह 5:10 से 7:28 बजे तक : सिंह लग्न, उत्तम मुहूर्त
- सुबह 7:28 से 9:45 बजे तक : कन्या लग्न, शुभ
- सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक : तुला लग्न, श्रेष्ठ
- दोपहर 12:04 से 2:22 बजे तक : स्थिर लग्न
- दोपहर 12:22 से 1:58 बजे तक : शुभ चौघड़िया
- शाम 5:11 से 6:47 बजे तक : चर चौघड़िया