Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today is the last day for B.Ed. admissions under the minority quota.

Ghaziabad News: बीएड अल्पसंख्यक कोटे के प्रवेश का आज अंतिम दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for B.Ed. admissions under the minority quota.

विज्ञापन
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में अल्पसंख्यक कोटे के प्रवेश निर्देश जारी किए हैं। संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की पुष्टि और दाखिले की अंतिम तिथि आज यानी चार नवंबर है।



सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 50 फीसदी अंक चाहिए। बीई और बीटेक में गणित एवं विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए 55 फीसदी अंक आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि उत्तीर्ण होना पर्याप्त है। विशेष वर्ग के अभ्यर्थियों को शासनादेश अनुसार शैक्षिक अर्हता में छूट मिलेगी। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन माध्यम पर पंजीकृत और मेरिट सूची में नाम वाले छात्र ही प्रवेश ले सकेंगे। एक बार प्रवेश की पुष्टि होने के बाद स्थानांतरण की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों को 5 नवंबर 2026 तक प्रवेशित छात्रों की सूची विश्वविद्यालय के डीआर (परीक्षा), बीएड प्रकोष्ठ में मुद्रित और डिजिटल दोनों प्रतियों में जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि घोषित तिथि के बाद कोई प्रवेश सूची स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि संस्थान समय पर सूची उपलब्ध नहीं कराता है, तो उन विद्यार्थियों की परीक्षा भविष्य में नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed