फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To get a government job, she got her lover to kill her husband

'क्या मेरा पति मर गया': हत्या के बाद प्रेमी से पूछा, फिर कमरे में जाकर सो गई पत्नी, एक गलती से खुला पूरा राज

Sat, 17 May 2025 09:04 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 17 May 2025 09:04 PM IST
सार

सरकारी नौकरी पाने के लिए एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पति एमसीडी में काम किया करता था। प्रेमी ने मृतक पति को शराब पीने के लिए बुलाया। तभी हत्या कर दी। प्रेमी से हत्या की पुष्टि कराकर कमरे में मृतक की पत्नी सो गई।

विज्ञापन
To get a government job, she got her lover to kill her husband
as crime - फोटो : AI

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की लठमार कॉलोनी निवासी संजय की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। संजय एमसीडी का कर्मचारी था और उसकी मौत के बाद पत्नी नौकरी पाना चाहती थी। नौकरी मिलने के बाद प्रेमी से शादी कर दूसरे शहर में बसने के इरादे से पति की हत्या कराई। 13 दिन बाद कविनगर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। हत्यारोपी रिंकू और मृतक की पत्नी प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रिंकू से थे अवैध संबंध
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चार मई की शाम को संजय कुमार (28) का शव गांव मवई की सड़क किनारे पड़ा मिला। संजय के सिर में चोट के निशान थे और रक्तरंजित कांच की बोतल शव के पास से बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि संजय की पत्नी प्रियंका के जनपद बुलंदशहर के गांव सैदपुर थाना बीबीनगर निवासी रिंकू से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन

पत्नी ने अपने प्रेमी को हत्या के लिए उकसाया
रिंकू क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक कारोबारी की कार चलाता है, जहां प्रियंका भी हाऊस कीपिंग का काम करती है। प्रियंका से दोस्ती होने के चलते रिंकू भी लठमार कॉलोनी में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। प्रियंका ने रिंकू को अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाया था। प्रियंका ने रिंकू को बताया कि मृतक आश्रित कोटे से उसके पति संजय को एमसीडी में नौकरी मिली है। जब संजय की मौत हो जाएगी तो नौकरी उसे मिल जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे और दूसरे शहर में जाकर रहेंगे। 

रिंकू ने शराब पीने के बहाने बुलाकर की हत्या
रिंकू ने संजय कुमार को तीन मई की शाम को फोन कर मवई बुलाया। दोनों ने शराब पी और रिंकू ने मौका मिलते ही संजय के सिर में शराब की कांच की बोतल से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। संजय की हत्या करके रिंकू किराये के कमरे पर जाकर सो गया। संजय और प्रियंका के दो बच्चों में बेटी अवनी(7) और मयंक उर्फ मुक्कू(4) हैं दोनों की देखभाल उनकी दादी कर रही है। थाना कविनगर पहुंचे संजय और प्रियंका के परिजन एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे। परिजनों ने पुलिस हिरासत में प्रियंका के साथ गाली-गलौज की और पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला बताया। हालांकि पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

विज्ञापन

नए सिम ने खोली हत्यारोपियों की पोल
संजय की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शव मिलने पर कविनगर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। हत्या करने के बाद भी रिंकू का संजय के घर लगातार आता जाता रहा और परिजनों को ढांढस बंधाता रहा। पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो एक ऐसा नंबर सामने आया जिस पर प्रियंका दिनभर में 30 से 40 बार कॉल करती थी। उस नंबर की डिटेल निकाली तो रिंकू का निकला। इसके बाद रिंकू से पूछताछ की गई तो उसने प्रियंका के कहने पर संजय की हत्या करना स्वीकार किया।

पति की मौत की पुष्टि करने का भेजा
संजय की हत्या करने के बाद रिंकू ने प्रियंका को फोन कर घटना की जानकारी दी। कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग से उजागर हुआ कि प्रियंका ने रिंकू को फोन कर पूछा कि क्या संजय वास्तव में मर चुका है या बेहोश है। रिंकू ने हत्या की पुष्टि नहीं की। इसके बाद प्रियंका ने रिंकू को घटनास्थल पर उसी रात को करीब एक बजे भेजा और मौत की पुष्टि करके सो गई।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: हिंडन नदी में कूदी युवती को बचाने वाला ट्रैफिक कर्मी डूबा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed