फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To avoid paying bank installment, old man created drama of robbery

Ghaziabad News: बैंक की किस्त चुकाने से बचने के लिए बुजुर्ग ने रचा लूट का ड्रामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
To avoid paying bank installment, old man created drama of robbery

विज्ञापन


साहिबाबाद। लाजपतनगर में रहने वाले विनोद कुमार राय (58) ने छोटे बेटे के फाइनेंस कंपनी से 60 हजार रुपये लोन की किस्त चुकाने से बचने के लिए लूट की घटना का ड्रामा रचा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पूछताछ के बाद घटना का खुलासा भी किया। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग अपने बड़े बेटे की मौत के बाद मानसिक रूप से बीमार रहते हैं। पुलिस को बुजुर्ग के फोन से कई संदिग्ध चीजें मिली थीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।


एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पांच सितंबर को विनोद कुमार ने सूचना दी कि रात दस बजे एक महिला और बदमाश उनकी पत्नी का नाम लेकर घर में घुस गए। जहां दोनों उनसे बोले कि उनकी जेब कट गई है और हल्द्वानी जाने के लिए तीन हजार रुपये चाहिए। बुजुर्ग ने घर से ढाई हजार रुपये दे दिए। बदमाशों ने पीने मंगाने के दौरान रसोई में जाकर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया और 20 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने उन्हें सूट-सलवार पहनाए, नाक-कान छेदकर शृंगार किया और महिला भेष में वीडियो उनकी फेसबुक आईडी से वायरल कर दी। एसीपी का कहना है कि पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसमें चार-पांच दिन की कॉल डिटेल डिलीट थी।
विज्ञापन

टीम को शक हुआ तो कई और बातें सामने आईं। जांच में आया कि रात 12 बजकर 08 मिनट पर फोन में बुजुर्ग ने सेल्फी थी। दूसरा प्वाइंट यह कि बदमाशों को आईडी पासवर्ड कैसे पता चला । तीसरा तथ्य यह है कि वीडियो और सेल्फी में बुजुर्ग ने जो गहने पहने थे वो पुलिस के पहुंचने से पहले अलमारी व मेज से गायब थे। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे घर और अलमारी की वीडियो बनाई जबकि अगले दिन गायब आभूषण बुजुर्ग की अलमारी में रखे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के लोन की किस्त चुकाने से बचने के लिए रची कहानी :
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना से अलग साक्ष्य मिलने पर बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसमें आरोपी ने कबूल किया कि छोटे बेटे ने एक बैंक से खर्चे के लिए 60 हजार का लोन लिया था। बैंक पदाधिकारी 20 हजार रुपये की किस्त चुकाने के लिए दबाव बना रहा था। बेटे को जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी। इसी दौरान जब बुजुर्ग की पत्नी और बेटे गांंव चले गए तो उन्होंने योजना बनाकर लूट की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नहीं दिखा था। एसीपी का कहना है कि बुजुर्ग के बड़े बेटे की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई थी। उसके बाद से वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहे हैं। पुलिस ने पत्नी और बेटे को भी पूरी घटना के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed