फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tighten the screws on defaulters, 332 FIR

बकाएदारों पर कसा शिकंजा, 332 पर एफआईआर

Tue, 18 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Tue, 18 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tighten the screws on defaulters, 332 FIR
अन्य - फोटो : अमर उजाला
बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ पावर कारपोरेशन का अभियान तेज हो गया है। पांच लाख रुपये से ऊपर के 122 और सिटी एरिया में 25000 रुपये से अधिक के 38551 बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से शुरू हुए अभियान में कारपोरेशन ने जहां 19 करोड़ रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं वहीं, अब तक 5.22 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। साथ ही बकाया जमा नहीं करने वाले 332 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जनपद में सबसे ज्यादा लोनी में अकेले 27992 बकाएदार हैं। इनमें से अब तक  80 बड़े बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि 195 लोगों से वसूली के लिए आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का लक्ष्य पांच लाख और 25000 रुपये से अधिक के बकाएदारों से रिकवरी करना है। गाजियाबाद में पांच लाख से ऊपर के बकाएदारों पर 18 करोड़ रुपये का बकाया है जबकि गाजियाबाद सिटी में 25000 रुपये से अधिक के बकाएदारों पर करीब 115 करोड़ और लोनी में बकाएदारों पर 73 करोड़ रुपये बकाया हैं। पावर कारपोरेशन की कार्रवाई से बिजली बिल जमा नहीं करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

लापरवाही में एसडीओ पर गिरी गाज
लोनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बकाएदार होने के बावजूद कलेक्शन के कार्य में लापरवाही की गाज एसडीओ पर गिरी है। लोनी के एसडीओ आईबी सिंह का स्थानांतरण बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कर दिया गया है। इससे पहले भी लापरवाही के मामले में लोनी में एक एसडीओ को सस्पेंड किया गया था।


अब तक  332 बकाएदारों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि 195 लोगों से वसूली के लिए आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है। बकाएदारों के कनेक्शन काटने के बाद अगर पड़ोसी उन्हें अपने मीटर से भी बिजली देता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - एसके गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पावर कॉरपोरेशन


अब लोनी में बिल डिलीट कर रहे फ्रेंचाइजी के कर्मी
 बिल डिलीट के मामले में जिले को बदनाम कर चुके फ्रेंचाइजी कर्मी अभी भी सक्रिय हैं। पावर कारपोरेशन की जांच में पता चला है कि लोनी में कार्यरत फ्रेंचाइजी कर्मियों का लिंक बुलंदशहर से भी जुड़ा रहा है।

लोनी में काम कर रहे कई फ्रेंचाइजी कर्मी बुलंदशहर में बिल डिलीट घोटाले के दौरान यहां काम कर चुके हैं। अफसर इन कर्मियों को चिह्नित कर इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैं।


अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि बुलंदशहर में बिल डिलीट घोटाले के वक्त कार्यरत रहे फ्रेंचाइजी कर्मी अब लोनी में काम कर रहे हैं इन्हें चिन्हित किए जाने का काम चल रहा है। इसकी रिपोर्ट एमडी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed