Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thyroid testing machine has been sitting in a box at the women's hospital for two months.

Ghaziabad News: महिला अस्पताल में दो माह से डिब्बे में बंद है थायराइड जांच मशीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thyroid testing machine has been sitting in a box at the women's hospital for two months.
जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक डॉ डीके सिंह। संवाद - फोटो : ARchive
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए चल रहे स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के निरीक्षण में सोमवार को जिला महिला अस्पताल और जिला एमएमजी अस्पताल में कई खामियां मिलीं। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में थायराइड जांच की मशीन दो माह से डिब्बे में बंद मिली। मशीन इंस्टॉल नहीं होने की जानकारी पर संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई और जल्द मशीन चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने जिला एमएमजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहां भी व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एसआरएम के दूसरे चरण में प्रदेश के बरेली, अयोध्या, झांसी, कानपुर, अलीगढ़, बस्ती, मेरठ और मिर्जापुर मंडलों में निरीक्षण किया जा रहा है। सात मंडलों में 14 से 17 नवंबर तक निरीक्षण होना है, जबकि मेरठ मंडल में टीमें 20 नवंबर तक स्वास्थ्य इकाइयों का जायजा लेंगी। मेरठ मंडल के निरीक्षण की जिम्मेदारी सहारनपुर मंडल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




26 सदस्यीय टीमें कर रहीं निरीक्षण

निरीक्षण के लिए मंडल और जिला स्तर पर 26 सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में चिकित्सक या चिकित्साकर्मी का होना अनिवार्य है। जिला स्तरीय टीमों को आवंटित ब्लॉक में कम से कम 15 से 20 स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करना है। इसके लिए ओडीके प्लेटफार्म पर निर्धारित चेकलिस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। निरीक्षण के दायरे में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, विशेष अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की व्यवस्थाएं भी जांची गईं। इस अभियान में दो सौ से अधिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीमें शामिल हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई की जियो टैगिंग और सेल्फी निर्धारित व्हाट्सएप समूह में भेजी जा रही है। निरीक्षण के बाद टीमें रिपोर्ट और प्रस्तुतीकरण तैयार करेंगी। 22 नवंबर तक मंडल स्तर की रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। इसके बाद प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed