{"_id":"66958cbfd840e0a1850bcb05","slug":"thugs-luring-anant-ambani-with-ai-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-419944-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एआई से अनंत अंबानी की वीडियो बना लालच दे रहे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एआई से अनंत अंबानी की वीडियो बना लालच दे रहे ठग
विज्ञापन
गाजियाबाद। इन दिनों अपनी शाही शादी की वजह से सुर्खियों में चल रहे उद्योगपति अनंत अंबानी का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अनंत को यह कहते दिखाया गया है कि उनकी शादी के सम्मान में वह भारत के लोगों को एक अरब रुपये देने का वादा करते हैं। इसके लिए आपको एक एप डाउनलोड और उनका पसंदीदा गेम खेलना होगा।
पुलिस का कहना है कि यह वीडियो साइबर अपराधियों की चाल है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। एप डाउनलोड न करें। बाद में पछताना पड़ सकता है। आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाया गया यह वीडियो 30 सेकंड का है। इसमें अनंत की आवाज को काॅपी किया गया है। वीडियो में अनंत बोलते दिख रहे हैं।
वीडियो में यह भी कहा जा रहा है, मैं हर जीत को पांच गुना करके वापस करता हूं और अगर तुम हारते हो तो मैं जीत को दोगुना करता हूं। सिर्फ अनंत अंबानी का ही नहीं, कुछ वीडियो में उनकी मां नीता अंबानी भी नजर आ रही है। उनका भी डीपफेक वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन
न्यूज चैनल के नाम से भी वीडियो
एप इंस्टाॅल कराकर लोगों की जानकारी हासिल करने और फिर उसके जरिए ठगी करने के लिए ऐसे वीडियो पहले भी आते रहे हैं। एक वीडियो न्यूज चैनल के नाम से चलाया जा रहा है। इसमें भी गेमिंग एप इंस्टाॅल करने के लिए कहा जा रहा है। गाजियाबाद में ही एप इंस्टाॅल करने के बाद कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।
बयान
ऐसे अधिकांश वीडियो एआई की जरिये बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। इन पर ध्यान न दें और किसी भी एप की सत्यता की जांच किए बिना इंस्टॉल न करें। कई वीडियो में न्यूज चैनलों के बैनर का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे सभी वीडियो की जांच की जा रही है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध