{"_id":"57fe697b4f1c1b3e7129016d","slug":"thrown-into-the-ganga-canal-unconscious-property-dealer-villagers-saved-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश कर प्रॉपर्टी डीलर को गंगनहर में फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश कर प्रॉपर्टी डीलर को गंगनहर में फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
उधार के 90 लाख रुपये हड़पने के मकसद से दो लोगों ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर को बेहोश कर गंगनहर में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए उनकी लग्जरी कार में आग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों की मदद से डीलर को बचा लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जली हुई कार बरामद कर ली है।
विज्ञापन
षडयंत्र में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के भी शामिल होने के चलते उसे भी120बी का आरोपी बनाया गया है।दिल्ली हर्ष विहार थानांर्गत मनोली में अहसान (32) पत्नी अकबरी बेगम के साथ रहते हैं। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अहसान ने मकान का बेसमेंट गुलजार मोहल्ला ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी कादिर को किराए पर दे रखा है। कादिर ने उसमें बेकरी खोली हुई है।
विज्ञापन
एसओ निवाड़ी संजय त्यागी के मुताबिक, अहसान ने कादिर को 90 लाख रुपये उधार दिए थे, जिन्हें वह वापस मांग रहे थे। रुपये हड़पने के मकसद से कादिर ने अहसान की हत्या की साजिश रची। मंगलवार को दावत में ले जाने के बहाने कादिर अहसान को मेरठ ले गया, जहां से कादिर ने दोस्त मेरठ निवासी भूरा को भी साथ ले लिया।
विज्ञापन
रात करीब दस बजे गंगनहर कांवड़ मार्ग पर दोनों ने प्रापर्टी डीलर को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर निवाड़ी थानांतर्गत अबूपुर गांव के पास गंगनहर में फेंक दिया। उनकी लग्जरी कार से मेरठ परतापुर बाईपास पहुंचे, जहां आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के मकसद से कार में आग लगा दी।
उधर, गंगनहर में डूब रहे प्रापर्टी डीलर के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अहसान ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने कादिर और भूरा को मोदीनगर राज चौराहे से गिरफ्तार कर जली हालत में कार बरामद की।
एसओ ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी अकबरी बेगम को भी हत्या की कोशिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नामजद किया है।