फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three youths injured and one dead in road accident in Ghaziabad Wave City

Ghaziabad News : कार की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आए तीन युवक घायल...तो सड़क पार करते एक की मौत

Thu, 04 Dec 2025 10:35 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 04 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

वेव सिटी में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए वहीं एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार तीन युवक कार की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए और कार चालक फरार हो गया। वहीं मिसलगढ़ी में सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Three youths injured and one dead in road accident in Ghaziabad Wave City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार के पीछे से कार की टक्कर लग गई, हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके से कार चालक फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ मिसलगढ़ी में सड़क पार कर रहे एक युवक की तेज रफ्तार में आई बाइक सवार ने टक्कर मार दी। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम बझैड़ा कलां कपूरपुर हापुड़ निवासी शादाब पुत्र जुम्मन, जुनैद पुत्र शाहिद और मौहम्मद कैफ पुत्र मुकरी तीनों बृहस्पतिवार सुबह घर से एक बाइक पर बम्हैटा में काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे वेव सिटी क्षेत्र में कैलाश फार्म हाउस के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक में पीछे से कार की टक्कर लग गई। 
विज्ञापन


टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, टक्कर मारकर कार चालक मौके से कार लेकर भाग गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक की चपेट में आने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवक पत्थर लगाने का कार्य करते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

मिसलगढ़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत
मिसलगढ़ी में सड़क पार कर रहे एक युवक की तेज रफ्तार में आई बाइक सवार ने टक्कर मार दी, हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे पास के निजी अस्पताल से जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मिसलगढ़ी निवासी गिरीश पुत्र रामस्वरूप मूल निवासी ग्राम इस्माइलपुर अतरौली अलीगढ बुधवार रात नौ बजे अपने परिचित को मिसलगढ़ी स्टैंड पर ऑटो में बैठाने गए थे। ऑटो में बैठाने के बाद जब वह वहां से वापस घर आने के लिये सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार में गाजियाबाद की ओर से आई बाइक की उनको टक्कर लग गई, टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


निजी अस्पताल से जिला संयुक्त अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। मृतक के भाई हरवीर ने बताया कि गीरीश की अभी शादी नहीं हुई थी, वह चार भाईयों में सबसे छोटा था, वह राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed