फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three-years-old innocent died due to beating of alcoholic father

शराबी पिता की पिटाई से तीन वर्षीय मासूम की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Three-years-old innocent died due to beating of alcoholic father
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव झमका नगला बंजारा में शराबी पिता की पिटाई से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। शनिवार की रात गांव झमका नगला बंजारा में सुभाष पुत्र करतार सिंह शराब पीकर अपने घर पहुंचा। जहां उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी और अपने तीन वर्षीय पुत्र विनय की पिटाई करनी शुरू कर दी। मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ता देख लोगों ने आनन-फानन में ही उसे नगर के अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सक डा. डीपी सिंह का कहना है कि बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आने से ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। खुर्जा नगर कोतवाल सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed