फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three-Year-Old Girl Dies; Murder Alleged

Ghaziabad News: तीन साल की बच्ची की मौत, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three-Year-Old Girl Dies; Murder Alleged
मृतक वंशिका का फाइल फोटो - फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
गाजियबाद/मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र के अंतर्गत तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के ताऊ व दादी ने पिता और उसकी प्रेमिका पर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ताऊ का कहना है कि बच्ची के पिता व उसकी प्रेमिका ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मामला वेव सिटी के सेक्टर पांच में शनिवार रात करीब नौ बजे का है। बच्ची के ताऊ जेवर निवासी अमित ने बताया कि उनके भाई नितेश का फोन आया कि वंशिका अब नहीं रही। अमित करीब साढ़े 10 बजे वेब सिटी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु का कारण पूछा तो नितेश ने कोई सही जवाब नहीं दिया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
अमित ने बताया कि एक साल पहले नितेश ने अपनी प्रेमिका के लिए पत्नी को छोड़ दिया था।
दोनों से एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी मायके में रह रही है। वहीं दोनों बच्चे उनके (ताऊ) पास रह रहे थे। जबकि नितेश अपनी प्रेमिका के साथ वेब सिटी में रहता था। करीब चार माह पहले नितेश कानूनी कार्रवाई कर दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर चला गया था।

शनिवार की रात घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो नितेश और उसकी प्रेमिका ज्योति घर पर ही मौजूद थे। घटना की वजह पूछने पर किसी ने सही जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed