फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: खेलते-खेलते गड्ढे में भरे पानी में गिरा तीन साल का मासूम, घरवाले बाहर तलाशते रहे; अनस तड़पता रहा अंदर

Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 PM IST
सार

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस में रहने वाली युवती अनस को तलाशते हुए घर से कुछ दूरी पर बने गड्ढे की तरफ गई। गड्ढे में भरे पानी में झांक कर देखा तो उसमें अनस का हाथ दिखाई देने लगा। एक युवती ने गड्ढे से अनस को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
three-year-old child died after falling into a water-filled pit while playing
गड्ढे में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद स्थित लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में मंगलवार को गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन साल के मासूम मोहम्मद अनस की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

three-year-old child died after falling into a water-filled pit while playing
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेटी का इकलौता बेटा था अनस
संगम विहार कॉलोनी में रहमत परिवार के साथ रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेशमा परवीन की शादी करीब साढ़े 3 साल पहले अथर निवासी सीलमपुर दिल्ली के साथ की थी। करीब दो साल पहले उनकी बेटी रेशमा परवीन पति से मनमुटाव होने के बाद मायके में उनके पास रहने लगी थी। उनकी बेटी का इकलौता बेटा मोहम्मद अनस भी है। 

three-year-old child died after falling into a water-filled pit while playing
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

खेलते-खेलते दूर चला गया अनस
रहमत ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। घर में रेशमा परवीन, अनस और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे अनस घर के बाहर खेल रहा था। अनस खेलते-खेलते घर से दूर चला गया। अनस घर नहीं पहुंचा तो रेशमा परवीन ने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। बेटा नहीं मिला तो रेशमा परवीन ने आसपास के लोगों और अपने पिता को बेटा नहीं मिलने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three-year-old child died after falling into a water-filled pit while playing
इसी गड्ढे में गिरा था अनस - फोटो : अमर उजाला

गड्ढे में दिखा अनस का हाथ
इसके बाद आसपास के लोग भी अनस को तलाश करने लगे, लेकिन अनस कहीं नहीं मिला। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पड़ोस में रहने वाली युवती अनस को तलाशते हुए घर से कुछ दूरी पर बने गड्ढे की तरफ गई। गड्ढे में भरे पानी में झांक कर देखा तो उसमें अनस का हाथ दिखाई देने लगा। एक युवती ने गड्ढे से अनस को बाहर निकाला। इसके बाद युवती ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। सभी लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गड्ढे की गहराई करीब आठ फुट बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed