फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three to Rs 61.30 lakh cheated on the pretext of earning more

Ghaziabad News: ज्यादा कमाई का झांसा देकर तीन से 61.30 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Three to Rs 61.30 lakh cheated on the pretext of earning more
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने अलग अलग तरीकों से ज्यादा कमाई का झांसा देकर तीन लोगों से 61.30 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी चंद्र प्रकाश से 45 लाख रुपये, राजेंद्रनगर निवासी अंकुर बंसल 10.50 लाख रुपये और मुरादनगर के भूपेंद्र रावत से 5.80 लाख रुपये को ठगी की। राजनगर एक्सटेंशन निवासी चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्हें सर्वे टास्क के बारे में जानकारी दी। शुरुआत में उन्हें टास्क पूरा करने के 100 रुपये दिए गए। इसके बाद पेड टास्क में ज्यादा कमाई का झांसा दिया और धीरे धीरे 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं, दूसरे में मामले में राजेंद्रनगर के रहने वाले अंकुर बंसल से ठगों ने निवेश के नाम पर 10.50 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के बाद अपर सर्किट शेयर में निवेश कर ज्यादा कमाई का झांसा देकर ठगी की। तीसरे मामले में मुरादनगर के रहने वाले भूपेंद्र रावत से 5.80 लाख रुपये ठग लिए। सभी ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed