फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three thousand polling workers will conduct by-elections

Ghaziabad News: तीन हजार मतदानकर्मी संपन्न कराएंगे उपचुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Three thousand polling workers will conduct by-elections
ग़ाज़ियाबाद। उपचुनाव की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में निर्वाचन की अधिसूचना जारी की है। 13 नवंबर को सदर विधानसभा सीट होने वाले उपचुनाव को तीन हजार मतदानकर्मी संपन्न कराएंगे। 4,61,360 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव संपन्न होने तक सदर विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू रहेगी। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 से 25 अक्तूबर तक प्रत्याशी कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 127 में रिटर्निंग आफिसर डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय की निगरानी में नामांकन करेंगे। 26 से 28 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है। उपचुनाव का नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गंभीर सिंह को बनाया गया है। गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में जो पहले से काम चल रहे हैं और जिन कार्यों की निविदा जारी हो चुकी है वही कार्य कराए जाएंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्र में सभी काम होते रहेंगे। यह अधिसूचना केवल गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही लागू रहेगी।
विज्ञापन




गाजियाबाद सीट पर मतदान केंद्र 119

बूथों की संख्या 506

क्रिटिकल बूथ। 106 हैं।
जोनल मजिस्ट्रेट 4
सेक्टर मजिस्ट्रेट 22
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 04
एक महिला और एक युवा बूथ बनाए जाएंगे।
–----------
छह महीने में घट गए 15 हजार से अधिक मतदाता

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़े बता रहे हैं कि छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में जितने मतदाता थे उनमें से 15 हजार से अधिक मतदाता कम हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 4,76,417 मतदाता थे, अब विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 15 अक्तूबर तक 4,61,360 मतदाता हैं। इनमें 2,54,017 पुरुष और 2,07,314 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 29 है। महिला पुरुष अनुपात 816 है। 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 5,449 और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 134 है। वहीं, 240 सर्विस वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि मतदाता सूची की पुनरीक्षण जांच चलती रहती है। फिलहाल यह अपडेट संख्या है। छह महीने में जिनकी मृत्यु हुई है या जिनका नाम दो जगह दर्ज हो गया था या किसी ने स्थान परिवर्तन कर लिया है, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान के दिन रहेगा अवकाश

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन अवकाश घोषित किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग बूथ पर जाकर वोट दे सकें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम कराए जाएंगे। प्रेसवार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed