फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three thieves who came in a Swift car stole the Fortuner in half an hour.

Ghaziabad News: स्विफ्ट कार से आए तीन चोर आधे घंटे में फॉर्च्यूनर चोरी कर ले गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Three thieves who came in a Swift car stole the Fortuner in half an hour.
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के अशोक नगर के रहने वाले आयुष जनमेजा की तीन चोर आधे घंटे में फॉर्च्यूनर कार चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बुधवार रात की है। बृहस्पतिवार सुबह को उन्हें कार चोरी का पता चला।आयुष ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने कार घर के सामने खड़ी की थी। बृहस्पतिवार सुबह वह घर के बाहर आए तो उन्हें कार नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि तीन चोर स्विफ्ट कार से आए थे और उनकी कार को चोरी करके ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक चोरों ने उनकी कार को खोलने और इंजन चालू करने में लगाया। इसके बाद वे कार को ले गए। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed