{"_id":"66944a1eab464c9cc103ac84","slug":"three-smugglers-arrested-along-with-doda-post-worth-rs-250-crore-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103403-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 2.50 करोड़ की डोडा पोस्ट सहित तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 2.50 करोड़ की डोडा पोस्ट सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस व एंटी नारोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को 2.50 करोड़ रुपये कीमत की डोडा पोस्ट के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद डोटा पोस्ट 821 किलो 700 ग्राम है। पकड़े गए तस्कर डोडा पोस्ट झारखंड से लाकर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा व पंजाब में ऑन डिमांड सप्लाई करते थे।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने सूचना दी कि दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया रेलवे लाइन के पास एक मकान में तस्करी कर लाया गया डोडा पोस्ट छिपा कर रखा गया है। सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मुरादनगर पुलिस टीम ने मौके से मुनीर अंसारी निवासी देवचरा थाना भमोरा बरेली, वीर सिंह निवासी मानकुला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद व राहुल राणा निवासी दहा गांव थाना दोघट जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। राहुल राणा मुरादनगर के बंसतपुर सैंथली गांव में किराये के मकान में रह रहा था।
तस्करों के कब्जे से डोडा पोस्ट के अलावा चार मोबाइल, आधार कार्ड, इलेक्टि्रक तराजू बरामद किया गया है। एसीपी के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि गिरोह का सरगना रोहित राणा निवासी गादनपुरा फलावदा जनपद मेरठ ऑन डिमांड झारखंड से डोटा पोस्ट व अन्य मादक पदार्थ मंगवाता था। एसीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना रोहित राणा फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एनसीआर व मेरठ में करनी थी सप्लाई
एसीपी ने बताया कि एंडी नाराकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ को सूचना मिली थी कि मेरठ में एक दो दिन में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की सप्लाई होने वाली है। इसके बाद टास्क फोर्स ने जांच शुरू की तो पता चला कि मुरादनगर में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई।