फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three policemen suspended in Ghaziabad in bribery case

Ghaziabad: रिश्वत के मामले में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पनीर व्यापारी तालिब ने पुलिस आयुक्त से की थी शिकायत

Sun, 10 Aug 2025 11:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Aug 2025 11:26 PM IST
सार

तालिब द्वारा मारपीट करने, भुगतान न करने और रुपये व मोबाइल छीनने के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Three policemen suspended in Ghaziabad in bribery case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ के पनीर व्यापारी की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई न करने और रिश्वत मांगने के मामले में पुलिस ने पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। उनकी भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ के पनीर व्यापारी तालिब खान यहां नंदग्राम क्षेत्र में तीन अगस्त को पनीर विक्रेता को पनीर की सप्लाई देने के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी पनीर विक्रेता से कहासुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको पीटा गया और उनसे नकदी, मोबाइल छीन लिए गए। इसकी शिकायत उन्होंने डायल 112 पर की थी।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने उनको थाने ले जाने की बजाय इधर-उधर घुमाया। उनको झूठी सूचना देने की बात कहते हुए जेल जाने की धमकी दी गई और 15000 रुपये उनसे ले लिए गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त रविंद्र जे गौड़ से की थी। 

पुलिस आयुक्त ने इसकी जांच के आदेश दिए। आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। इस बारे में डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि जांच के बाद हेड कांस्टेबल नितिन व अशोक और चालक कांस्टेबल शुभम को सस्पेंड किया है। 

विज्ञापन

वहीं, तालिब द्वारा मारपीट करने, भुगतान न करने और रुपये व मोबाइल छीनने के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई होगी। जांच में पता चला कि पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने नियमानुसार अपनी ड्यूटी का पालन नहीं किया। उन्हें सूचनाकर्ता को थाने पर ले जाना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed