फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people, including a CA and a businessman, were duped of Rs 42.95 lakh.

Ghaziabad News: सीए और कारोबारी समेत तीन लोगों से 42.95 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a CA and a businessman, were duped of Rs 42.95 lakh.
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने वैशाली में रहने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट अनूप कुमार प्रसाद से 29.11 लाख तो इंदिरापुरम के कारोबारी गगन बंसल से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। एनडीआरएफ जवान के तीन अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से 2.84 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। दो पीड़ितों ने साइबर थाने और एनडीआरएफ जवान विनोद शर्मा ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




एचडीएफसी के फर्जी एप से 29.11 लाख रुपये ठगे

वैशाली के टॉवर एस-तृतीय में रहने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट अनूप कुमार प्रसाद के मुताबिक 17 अगस्त 2025 को उन्हें निधि अग्रवाल नाम की युवती का कॉल आया। कॉलर ने खुद को एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी से बताया। निधि अग्रवाल ने उन्हें बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा कमा सकते हैं। कॉलर ने उन्हें बीबीबी-वन एचडीएफसी सिक्योरिटीज नाम के ग्रुप से जोड़ा। जहां उन्होंने 26.80 लाख रुपये निवेश किए। उनके डी-मैट खाते में 46.31 लाख रुपये की धनराशि दर्शाई गई। खुद को सेबी अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने उन्हें एसेट मैनेजमेंट अकाउंट के रूप में अधिकृत किया था। जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो पांच प्रतिशत कमिशन के रूप में 2.31 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद भी वह रुपये निकालने में असफल रहे। साइबर ठग उनसे लोन मार्जिन व अन्य टैक्स के रूप में अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कुल 29 लाख 11 हजार 598 रुपये ग्रुप पर निवेश किए हैं।
विज्ञापन


पांच हजार का लाभ देकर 11 लाख ठगे

इंदिरापुरम क्षेत्र के शक्ति खंड द्वितीय में रहने वाले कारोबारी गगन बंसल ने बताया कि चार अगस्त 2025 को उन्हें फेसबुक महिला मित्र श्रुति सेठ ने कॉल किया। श्रुति सेठ ने बताया कि मुम्बई में उनका पीआरएस ब्यूटी सैलून है और वह मार्केटैक्स कंपनी से जुड़ी हैं। जहां शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण और निवेश के तरीके बताए जाते हैं और मुनाफा मिलता है। महिला ने गगन बंसल को भी कंपनी के ग्रुप से जोड़ा और 50 हजार रुपये निवेश करने को कहा। 50 हजार रुपये निवेश करने पर उन्हें पांच हजार 760 रुपये का मुनाफा हुआ। इसके बाद उन्होंने अधिक से अधिक निवेश करने पर मुनाफा बढ़ने का झांसा दिया। पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में 11 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रुपये खाते से निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने टीडीएस के रूप में 8.40 लाख रुपये में मांग की। पीड़ित को शक हुआ और साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ जवान से 2.84 लाख रुपये ठगे

गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ के जवान विनोद कुमार शर्मा के तीन क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने दो लाख 84 हजार 404 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मुताबिक 19 से 22 सितंबर 2025 तक उनके तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 2.84 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पीड़ित ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के तीनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। ठगी में प्रयोग किए गए बैंक अकाउंट से साइबर ठगों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed