फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people got badly burnt when a cauldron of boiling oil fell down during a quarrel in Ghaziabad

गाजियाबाद में गिरी गर्म तेल की कढ़ाही: कहासुनी की बात जान पर बन आई, दो पक्षों के विवाद में तीन लोग झुलसे

Mon, 10 Mar 2025 09:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 09:39 AM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में एक पुरानी बात को लेकर दो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। जिसमें ठेली पर रखी खौलते तेल की कड़ाही पलट गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Three people got badly burnt when a cauldron of boiling oil fell down during a quarrel in Ghaziabad
गाजियाबाद में दो पक्षों में लड़ाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी के मिसलगढ़ी में पुरानी बात को लेकर दो युवकों के बीच हुई हाथापाई में ठेली पर रखी खौलते तेल की कड़ाही पलट गई। इसमें दोनों युवकों समेत तीन लोग झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मिसलगढ़ी निवासी अमन व मनोज कुमार दोस्त की शादी में मोदीनगर के बखरवा गए थे। वहां उनमें डीजे बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त उनमें विवाद किसी तरह शांत करा दिया गया। शाम को अमन रोजाना की तरह अपनी ठेली पर जलेबी बना रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान मनोज कुमार आया और उसी पुरानी बात को लेकर दोबारा से गाली-गलौज होने लगी। दोनों हाथापाई करने लगे। इसी दौरान गर्म तेल की कढ़ाही पलट गई और खौलता तेल अमन, मनोज व पास खड़े प्रवीण के ऊपर गिर गया। तीनों बुरी तरह झुलस गए। उनका उपचार चल रहा है। मामले में मनोज व अमन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed