फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three lakh rupees were robbed in the name of getting a job in Dubai

Ghaziabad News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were robbed in the name of getting a job in Dubai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर मां-बेटे ने मजदूर से तीन लाख रुपये की रकम हड़प ली। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीडि़त ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नेकनामपुर फुलड़ी निवासी बाबर ने सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त ने बताया कि तीन साल पहले वहां सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए गया था। वीजा समाप्त होने पर वह गांव लौट आया। गांव में कुछ समय रहने के बाद उसने दोबारा नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने के लिए सोचा। इस बारे में अपने साथी से बात की। जिसने बताया कि सिंभावली हरोड़ा रोड निवासी नवदीप सिंह सोनी लोगों को दुबई भेजकर नौकरी दिलाता है। जो अक्सर दुबई जाता रहता है। अपने परिचित की बात मानकर वह नवदीप से संपर्क किया, तो उसने दुबई में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके लिए आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। उसने आरोपी की मां बीना को एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा दो लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। तीन लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने नौकरी दिलाने के लिए बहानेबाजी करना शुरू कर दिया। अधिक दबाव बनाने पर नवदीप ने उसे फर्जी वीजा बनाकर दे दिया। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीडि़त ने बतााया कि उसने आरोपियों के खिलाफ थाने और सीओ कार्यालय में शिकायत की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला पुराना होने के कारण न्यायालय के आदेश पर नवदीप और बीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 धोखधड़ी और अमानत में ख्यानत के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed