{"_id":"62df8817cee0bb5dc95306ce","slug":"three-kanwariyas-carrying-water-from-haridwar-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident in Ghaziabad: 24 घंटे में चार कावड़ियों की मौत, हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident in Ghaziabad: 24 घंटे में चार कावड़ियों की मौत, हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे
Tue, 26 Jul 2022 01:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:08 PM IST
सार
हरिद्वार से जल लेकर आ रहे चार कावड़ियों की एक्सीडेंट में मौत हो गई। चारों मृतक दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन
अस्पताल में बैठे मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में चार कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कविनगर थाना क्षेत्र में बमहेटा के पास कावड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रहा था। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एनएच-9 पर शाहपुर बम्हेटा गांव के सामने पहुंचते ही स्कूटी सवार कावड़िया डिवाइडर से टकरा गया। साथी कांवड़िया आगे निकल गए। पुलिस ने घायल कांवड़िया को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अजीत दिल्ली के बलजीत नगर का रहने वाला था।
वहीं, तीन मृतकों की पहचान प्रिंस, राहुल और जमशेद के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। प्रिंस (26) पुत्र रामदुआल, राहुल (26) पुत्र कमलेश और जमशेद (27) पुत्र महमूद अली 22 जुलाई को रात हरिद्वार से निकले थे। वापस लौटते समय एनएच 9 पर वेव सिटी के सामने इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। प्रिंस, राहुल और जमशेद डीएमई से दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हादसा हो गया। पुलिस तीनों को जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।