फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three including brother-in-law and brother-in-law killed after being hit by train

Ghaziabad News: ट्रेन से कटकर जीजा-साले समेत तीन की माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Three including brother-in-law and brother-in-law killed after being hit by train
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र में नहर रेलवे अंडरपास के पास रविवार सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन से कटकर जीजा देवेश (25), साले गुड्डू (20) और उनके दोस्त आसिफ (25) की मौत हो गई। दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही ट्रेन के गार्ड ने तीन युवकों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि संगम विहार कॉलोनी गली नंबर-13 में गुड्डू परिवार के साथ रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाते थे। गुड्डू के जीजा देवेश निवासी ग्रेटर नोएडा भी लोनी क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाते थे। गुड्डू का दोस्त गांव निवाड़ा थाना बागपत आसिफ ऑटो चलाता था। तीनों अक्सर एक साथ रहते थे। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जा रही ट्रेन नंबर 04019 के गार्ड ने लोनी स्टेशन पर सूचना दी कि बेहटा हाजीपुर नहर रोड अंडरपास के ट्रैक पर तीन युवकों के शव पड़े हैं।
विज्ञापन

स्टेशनकर्मियों ने आरपीएफ और लोनी बॉर्डर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीनों शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया। तीनों के शव क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी तीनों की शिनाख्त नहीं की। शवों की तलाशी के दौरान एक युवक की जेब से मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तीनों की शिनाख्त की। तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात तीन बजे पार्किंग में खड़ा किया था ई-रिक्शा

एसीपी ने बताया कि तीनों के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुजेट खंगाली। घटनास्थल के पास एक पार्किंग में पुलिस जांच करने पहुंची। जांच में पता चला कि रात करीब तीन बजे तीनों पार्किंग में आए थे। तीनों ने ई-रिक्शा खड़ा किया और रेलवे लाइन की तरफ चले गए। एसीपी ने बताया कि घटना कैसे हुई अभी इसकी जांच की जा रही है। संभावना है कि तीनों दोस्त रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed