फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three children got burnt in fire caused by short circuit in house

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: घर में शार्ट सर्किट से आग, सोते हुए तीन बच्चे झुलसे; हालत गंभीर

Sat, 24 Aug 2024 06:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 06:54 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में सुबह एक घर में दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन मासूम बच्चे झुलस गए। एक ही परिवार के तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 

विज्ञापन
Three children got burnt in fire caused by short circuit in house
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी में शनिवार की सुबह एक घर में सोते हुए तीन बच्चे बिजली के शार्ट सर्किट से आग की चपेट में आ गए।  पड़ोस के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर कमरे का दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। झुलसे हुए तीनों बच्चों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका बर्न यूनिट की आईसीयू में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल के मोहल्ला रहमानशाही में जाकिर पुत्र ताहिर अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। जाकिर की पत्नी मोहसिना बीमार है। जिसका कुछ दिनों से दिल्ली के जीटीबी में इलाज चल रहा है। जाकिर अपनी पत्नी के इलाज के लिए जीटीबी में ही रूका था। जाकिर सीवर लाइन की खुदाई करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जाकिर की गैर मौजूदगी में कमरे में तीन बच्चे नाहिद 15 (लडकी), फैजान 12 और जुनैद 10 का सो रहा था। थोड़ी दूरी पर बच्चों के दादा ताहिर और दादी खैरून भी सोये हुए थे। दादी के पास जाकिर का चौथा बच्चा बेटा जैद भी सोया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अचानक कमरे में आग लग गई और कमरे के अन्दर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आने लगीं। लोग जाकिर के घर की तरफ दौड़े और नूरपुर बिजलीघर पर फोन करके बिजली कटवाई।

ग्रामवासियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों बच्चों को झुलसी हालत में बाहर निकाला। तुरन्त तीनों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें 70-75 प्रतिशत झुलस जाने पर बर्न यूनिट के आईसीयू में भर्ती कर ईलाज चल रहा है। बच्चों के चाचा डॉ. तालिब ने बताया कि बच्चों की स्थिति नाजुक है।


पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से लोगों को झटका लगा है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed