फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three cars caught fire in Kushlia and burnt to ashes

Ghaziabad News: कुशलिया में तीन कारों में लगी आग, धू-धूकर जलीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three cars caught fire in Kushlia and burnt to ashes
मसूरी के गांव कुशलिया में खाली प्लाट में खड़ी गाड़ियों में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
मसूरी। कुशलिया में घर के पास खड़ी पूर्व बीडीसी सदस्य प्रधान शाहिद अली की तीन कार बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में जल गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। दमकल टीम भी मौके पर पहुंची। कार के पास पुलिस को एक हथौड़ा व लोहे का सब्बल मिला है। कार मालिक ने अज्ञात के खिलाफ कारों में आग लगाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मसूरी क्षेत्र के गांव कुशलिया में बीती रात लगभग एक बजे घटना में पूर्व बीडीसी सदस्य शाहिद खान की ब्रेजा व बलेनो कार और इनके भाई शफात की बलेनो कारों में आग लग गई। जिससे तीनों कारें पूरी तरह जल गईं। तीनों कार घर के पास खाली प्लाॅट में रोज की तरह खड़ी की गई थीं।
विज्ञापन

रात 12:50 बजे कारों में आवाज होने पर जाग हो गई तब देखा तो कारों में आग की लपटें निकल रही थीं। मौके पर आस- पड़ोस के लोग पहुंच गए।
कुशलिया के ग्राम प्रधान आमिर अहमद ने बताया कि शाहिद खान की कारों में जानबूझकर किसी शरारती तत्वों ने आग लगाई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed