{"_id":"613ed0a68ebc3e137b6445a2","slug":"three-boys-drowned-during-idol-immersion-in-yamuna-two-bodies-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन हादसा: यमुना में डूबे तीन में से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन हादसा: यमुना में डूबे तीन में से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
Mon, 13 Sep 2021 09:46 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:46 AM IST
सार
करावल नगर के अंकुर एंक्लेव से टेंपो में अपने पड़ोसियों व परिजनों के साथ चार किशोर यमुना में गणपति विसर्जन के लिए आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में वे डूबने लगे। एक को तो मौके पर ही बचा लिया गया, जबकि तीन डूब गए। उनमें से दो के शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश चुतर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे तीन बच्चों में से दो के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं। मालूम हो कि शनिवार शाम के समय करावल नगर के अंकुर एक्लेव से एक टेंपो में लोग भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे।
विज्ञापन
Two bodies were recovered from the Yamuna river & search for the third one underway after three boys drowned during idol immersion in the Yamuna on Saturday: Delhi Police pic.twitter.com/DZaSwnADRI
— ANI (@ANI) September 13, 2021
विज्ञापन
नाचते गाते लोग यमुना में उतरे तो चार किशोर भी झूमते हुए गहरे पानी की ओर बढ़ गए। देखते ही देखते चारों पानी के बहाव में डूबने लगे। चीख-पुकार मची तो विजय को बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीनों किशोर गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने गोता लगाकर उनकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन पता न चलने पर देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन उस वक्त तीनों में से किसी का पता नहीं चल सका था। रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। इसके बाद रविवार को भी उनकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब आज सुबह तीन में से दो के शव नदी से बरामद किए गए हैं।