फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three bones in the girl's chest were broken after she was beaten by her stepmother.

Ghaziabad News: सौतेली मां की पिटाई से बच्ची के सीने की तीन हडि्डयां टूटीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three bones in the girl's chest were broken after she was beaten by her stepmother.
गाजियाबाद। कीचड़ से कपड़े गंदे होने जैसी मामूली बात पर सौतेली मां ने छह वर्षीय शिफा को बेहरमी से पीटा। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, चिकित्सकों को बच्ची के शरीर पर डंडे से हुई पिटाई के 13 निशान मिले। उसके सीने की तीन हड्डियां टूट गई थीं। सिर की नसें भी फट गई थीं। इस कारण अंदरूनी अंगों में रक्तस्राव होने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शिफा के नाना जहीर अहमद ने उसके पिता अकरम और सौतेली मां निशा परवीन के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी के अनुसार, जहीर अहमद ने तहरीर में बताया कि उन्होंने आठ वर्ष पूर्व बेटी तराना उर्फ गुलजार की शादी डासना कस्बा के मोहल्ला बाजीगिरान निवासी अकरम से की थी। तराना की तीन वर्ष पूर्व आग से झुलसकर मौत हो गई थी। तराना से अकरम के तीन बच्चे हुए। इनमें दो बेटियां फिजा (7) व शिफा (6) थीं, जबकि सबसे छोटा बेटा आहिल (5) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकरम ने पहली पत्नी की मौत के बाद दो वर्ष पहले मेरठ के किठौर निवासी निशा से शादी कर ली। निशा इन बच्चों के साथ शुरुआत से मारपीट करने लगी। जहीर का आरोप है कि रविवार तड़के तीन बजे अकरम ने उनकी नाहल निवासी बेटी तरन्नुम को फोन करके बताया कि शिफा की मृत्यु हो गई है। उसने इसकी जानकारी पिता को दी।


इस पर जहीर अपने बेटों मुजम्मिल, महताब व शादाब के साथ ही अन्य रिश्तेदारों को लेकर अकरम के घर पहुंचे। वहां देखा कि बच्ची को एक लकड़ी के तख्त पर लिटाकर कपड़े से शरीर को ढक रखा था। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान देखकर उन्होंने अकरम से इस बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और मौका पाकर पत्नी निशा को लेकर भाग गया।

एसीपी ने बताया कि जहीर की तहरीर के आधार पर अकरम व निशा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed