{"_id":"60a1149fc052d15152360be5","slug":"three-arrested-in-black-marketing-of-oxygen-concentrator-and-cylinder-five-equipment-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, पांच उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलिंडर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, पांच उपकरण बरामद
Sun, 16 May 2021 06:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 06:18 PM IST
सार
नगर कोतवाली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी में कविनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने पांच कंसंट्रेटर बरामद की है। आरोपी 35 हजार रुपये के कंसंट्रेटर को एक लाख रुपये में बेच रहा था। वहीं, दूसरे मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोग कोरोना महामारी में आपदा में अवसर खोजने में लगे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उसके मंसूबे पर पानी फिर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने रविवार को ऑक्सीजन सिलिंडर देने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में जय किशन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दिलली पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करता था और मोटी रकम वसूलता था। दिल्ली पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कालाबाजारी करने वाले लोग समाज के दुश्मन
वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क वसूली और साइबर धोखाधड़ी करने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड-19 के दौरान हो रहे अपराधों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें कर रहीं काम
पुलिस मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल से संचालित इस समीक्षा बैठक में तमाम वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल थे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की निगरानी में जेलों की भीड़भाड़ कम की जा रही है। लेकिन पुलिस रिहा किए जा रहे इन अपराधियों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में दिल्ली में जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक शुल्क और साइबर धोखाधड़ी करने वालों पर नकेल कसने में सफलता मिली है। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें काम कर रही हैं।