{"_id":"6894f677ad63ce424f04b2fa","slug":"three-arrested-for-firing-outside-a-milk-dairy-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8385-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूध की डेयरी के बाहर फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूध की डेयरी के बाहर फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी से फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दूध की डेयरी के बाहर गाली गलौज कर फायरिंग की थी।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहने वाले रोहित की बलराम नगर कॉलोनी में दूध की डेयरी है। सोमवार शाम कॉलोनी निवासी लक्की, अभिषेक, नीरज, बादल, रितिक सन्नी, अश्विनी, धीरज, संदीप पहलवान, संयम और विष्णु ने दुकान के बाहर उनके साथ गाली गलौज कर फायरिंग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दो नंबर बस स्टैंड के पास से मोंटी उर्फ कार्तिक, विष्णु और संदीप पहलवान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय साथी शिवा को कॉलोनी के कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपियों ने साथी पर हमले का बदला लेने और क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए दूध की डेयरी के बाहर फायरिंग की थी।