{"_id":"6a91ebcc4fd706d5ba02a033","slug":"three-arrested-for-cyber-fraud-ghaziabad-news-c-133-1-bul1030-163969-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साइबर ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साइबर ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर गिररफ्तार साइबर ठगी के आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कराई गई ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी के जरिये साइबर ठगों को भेजने वाले तीन आरोपियों को ककोड़ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
एनसीआरबी पोर्टल पर संदिग्ध खातों की जांच के दौरान आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। आरोपियों के खिलाफ तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार से ठगी के 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
एसपी साइबर क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि एनसीआरबी पोर्टल के माध्यम से जनपद के म्यूल अकाउंट में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार में की गई साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने की शिकायत मिली थी। उक्त खातों में तीनों राज्यों से साइबर ठगी कर 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन
सभी खातों के खिलाफ तीनों राज्यों में रिपोर्ट दर्ज थी। जांच के दौरान ककोड़ क्षेत्र के गांव अलौदा जागीर निवासी प्रदीप, प्रिंस कुमार, अंकित के नाम प्रकाश में आए थे। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि आरोपी साइबर ठगों से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बात करते थे। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। साइबर ठगों के पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
क्यूआर कोड से माध्यम से की गई ठगी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सात खाते खुलवाए। व्हाट्सएप के माध्यम से खातों का क्यूआर कोड साइबर ठगों को भेज दिया। क्यूआर कोड के माध्यम से खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई।
क्रिप्टो करेंसी के जरिये ठगों को भेजी ठगी रकम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाइनेंस एप के माध्यम से उन्होंने क्रिप्टो करेंसी खरीदी और एप के माध्यम से ही साइबर ठगों के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी।
बताया कि इसके बदले में उन्हें तीन प्रतिशत कमीशन मिलता था। उनके खाते में ठगी के कुल 23 लाख रुपये आए, जिसके बदले में उन्हें 72 हजार रुपये का कमीशन मिला। एसपी क्राइम ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी को पुलिस खाते में होल्ड नहीं कर सकती। इसलिए साइबर ठगों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से ठगी की रकम को ट्रांसफर कराया।