फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested for cheating people by calling people from dating app

Ghaziabad News: डेटिंग एप से घर बुलाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating people by calling people from dating app
गाजियाबाद। डेटिंग एप (ग्राइन्डर) पर दोस्ती कर युवकों को फंसाकर उनसे ठगी करने वाले तीन शातिरों को मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह ने लोहियानगर निवासी युवक को युवती से दोस्ती कराने का झांसा देकर किराये के मकान में बुलाया और अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये ठग लिए। गिरोह के मुखिया के पास शाहदरा और यूपी बार काउंसिलिंग की सदस्यता के कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर निवासी युवक से एप के माध्यम से इस गिरोह के शातिर ने दोस्ती की। इसके बाद व्हाट्सएप चैट के माध्यम से गिरोह के सदस्य अजय ने युवक को रईसपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में बुलाया। मकान बंद था और चाबी लेकर चार अन्य युवक मौके पर पहुंचे। युवक को पांचों आरोपी जबरन घर में ले गए और मारपीट कर उसके कपड़े उतारकर नग्नावस्था में वीडियो बनाई।
विज्ञापन

इसके बाद शातिरों ने दो क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग खातों में 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों रिंकू निवासी रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार दिल्ली, अजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर भगौदा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ और शुभम उर्फ सम्राट निवासी ग्राम उकसिया थाना रोहटा जनपद मेरठ हाल निवासी जौहरी एंक्लेव लोनी बाॅर्डर को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके साथी कुलदीप और कपिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि इन्होंने तीन-चार अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से तीन मोबाइल और साढ़े नौ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मधुबन बापूधाम पुलिस ने 15 दिनों में ऐसे दूसरे गिरोह को पकड़ा है जो डेटिंग एप पर लोगों को बुलाकर अवैध वसूली करते हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 127(2) बंधक बनाना, 115(2) मारपीट कर चोट पहुंचाना, 351(2) मजबूर करना, 308(5) धमकी देकर वसूली करना, 296 अश्लील हरकत करना, 3(5) गिरोहबंद अपराध करना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
.....

दो बार काउंसिल के कार्ड बरामद

एसीपी ने बताया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ पूर्व में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम देने के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज है। रिंकू के पास से तीन बार काउंसिल के कार्ड बरामद हुए हैं। इनमें दो शाहदरा और एक यूपी बार काउंसिल का है। पुलिस बार काउंसिल को पत्र भेजकर इनकी सत्यता की जांच करेगी। एसीपी ने बताया कि किराये पर रूम लेने वाले शुभम उर्फ सम्राट की तीन दिन बाद शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं।



वारदात से सहम गया था युवक

पीड़ित युवक के साथ गिरोह ने 21 जनवरी की शाम को अश्लील वीडियो और नग्न अवस्था में पिटाई की थी। एक घंटे तक बंधक बनाए रखा और किसी को घटना की बाबत बताने पर हत्या की धमकी दी, जिससे वह सहम गए थे। एसीपी ने बताया कि पीड़ित ने उन्हें 30 जनवरी की रात मैसेज कर घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित से पुलिस मिली और घटनास्थल पर ले गई और तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed