फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three accused vehicle thieves arrested; three bikes recovered.

Ghaziabad News: वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three accused vehicle thieves arrested; three bikes recovered.
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/से चोरी की 03 मोटरस
साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने बुधवार को तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक उपकरण बरामद हुआ। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोमीन, जुनैद और नईम उर्फ चीरा उर्फ कालिया हैं। ये शहीद नगर, साहिबाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें शहीद नगर से पकड़ा। आरोपियों ने दिल्ली और गाजियाबाद में वाहन चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। वे पेचकस नुमा टी आकार की लोहे की पत्ती को विशेष चाबी बनाकर ताले खोलते थे। बरामद बाइक नवीन पार्क और कल्लन चौक से चुराई गई थीं। नईम पर 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। मोमीन पर पांच और जुनैद पर चार वाहन चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed