फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three accused from a child-lifting gang arrested.

Ghaziabad News: बच्चा चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused from a child-lifting gang arrested.
लोनी। बच्चा चोर गिरोह के महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच नकली नोट और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के 13 सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम अनिल लकड़ा निवासी उत्तम नगर दिल्ली, तरन्नुम निवासी जैतपुर बदरपुर दिल्ली और करुणा निवासी गुरुग्राम बताया है। पुलिस ने बताया कि 26 मई को पूजा कॉलोनी निवासी हिना की नवजात बच्ची (11 दिन) को घर से चोरी कर लिया था। पुलिस ने मनोज उर्फ मोनू और पूजा को पकड़ा था। दोनों से पूछताछ के बाद नवजात की तस्करी के आरोप में सुनील कुमार, संजय, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, राबिया, विनीत कुमार, कृष्णा देवी, फरमीना, ज्योति और कुमकुम को मंडोला के पास से दो जून को मंडोला से गिरफ्तार कर नवजात को सकुशल बरामद किया था। गिरोह के सदस्य नवजात को आंध्र प्रदेश में रहने वाले दंपति को बेचने जा रहे थे। वहीं, पुलिस ने मामले में 21 जून को गिरोह के भागे हुए आरोपी नदीम खान निवासी खजूरी दिल्ली को खानपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed