फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three accused arrested for stealing a bag full of cash

Ghaziabad News: नकदी से भरा बैग चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing a bag full of cash
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित कौशांबी बस अड्डे पर दिल्ली जा रहे गुजरात में आलू कारोबारी हसमुखपुरी की कंपनी में कार्यरत मुनीम अजय भारती का 31 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुई रकम में से 24 लाख ही बरामद किए हैं। बाकी रकम लेकर चंपत हुए चौथे आरोपी रोहन मनोज की तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार हुए युवकों में गुजरात के गांधीनगर निवासी ऑटो रिक्शा चालक भावेश, उसका दोस्त विष्णु उर्फ ढोलो और पीड़ित की कंपनी के पड़ोस में ही संचालित दूसरी ट्रेडिंग कंपनी के ही मुनीम अशोक कुमार उर्फ विशाल उर्फ खोदो हैं।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि 19 जून को आलू कारोबारी हसमुखपुरी ने थाने पर तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका मुनीम अजय भारती 17 जून को बरेली के आढ़तियों से रकम लेकर दिल्ली जा रहा था। यहां से उसे गुजरात आना था। उसके बैग में 31 लाख रुपये की नकदी रखी थी। कौशांबी बस अड्डे पर किसी व्यक्ति ने उनके मुनीम का नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। इनकी तलाश करते हुए पुलिस गुजरात पहुंची और आरोपी अशोक, विष्णु और भावेश को गिरफ्तार कर गाजियाबाद लेकर आई। यहां पूछताछ करने पर आरोपी अशोक ने बताया कि वह अजय भारती की तरह ही दूसरी कंपनी में मुनीम की नौकरी करता है। अजय भारती से उसकी अच्छी दोस्ती थी। वह भी कई बार कंपनी का रुपया लेने बरेली आ चुका था। 17 जून को बातचीत के दौरान अजय भारती ने उसे बरेली जाने की बात बताई थी।
उसके गुजरात से निकलने के छह घंटे के अंदर अशोक ने बाकी साथियों को एकत्र किया और चोरी की योजना बनाकर खुद भी बरेली पहुंच गया। इसके बाद अजय भारती के साथ ही रोडवेज बस में बैठकर कौशांबी आने लगा।

कौशांबी बस अड्डे पर मुनीम को सोता देख उसका बैग चुराकर बाकी साथियों को दे दिया और शक न हो इसके लिए खुद वहीं रुका रहा। बताया कि आरोपी भावेश, विष्णु 24 लाख रुपये लेकर गुजरात चले गए और तीसरा आरोपी रोहन मनोज रास्ते में ही उतर गया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed