फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened not to use loudspeaker in mosque panic created after receiving letter

Ghaziabad: मस्जिद में लाउडस्पीकर न बजाने की दी धमकी, पत्र मिलने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jul 2024 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

मुरादनगर के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लाउडस्पीकर ने हटाने पर यहां से गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Threatened not to use loudspeaker in mosque panic created after receiving letter
मस्जिद में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लाउडस्पीकर ने हटाने पर यहां से गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है। मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स सलाद कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में सुनहरी मस्जिद स्थित है। शनिवार सुबह मस्जिद में लोग फजर की नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान परिसर में एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा था यदि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना। पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना मुरादनगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के पास मस्जिद में पहुंच गए। इस संबंध में एडवोकेट वसीम ने मुरादनगर थाने में तैयारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed