फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thousands of promises in Rajnagar Extension, but no facilities

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में वादे हजार, सुविधाएं नदारद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thousands of promises in Rajnagar Extension, but no facilities
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में टाउनशिप बसने के साथ सुविधाओं के तमाम वादे किए गए, लेकिन लोगों का आरोप है कि वर्षों बाद भी इनमें से कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं। अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब समाधान दिवस और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्टार रामेश्वरम सोसायटी के निवासी ललित गुप्ता ने बताया कि यहां रहते हुए 10 साल से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रस्तावित पोस्ट ऑफिस नहीं बना। हिंडन, गुलधर और मोहननगर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए सिटी बस की सुविधा नहीं है। शेयरिंग ऑटो भी आसानी से उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में लोगों को निजी या रिजर्व वाहन से ही सफर करना पड़ता है। क्षेत्र में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र भी अब तक नहीं बना है। इससे छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टार रामेश्वरम से सिहानी रोड तक करीब 70 मीटर का पैदल रास्ता डेढ़ साल से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। स्टार रामेश्वरम सोसायटी के पास मुख्य मार्ग पर न रेड लाइट है, न स्पीड ब्रेकर और न ही सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग। निवासियों के मुताबिक, इस वजह से यहां आए दिन हादसे होते हैं और दो लोगों की जान भी जा चुकी है। फॉर्च्यूनर रेजीडेंसी निवासी मनोज मलिक ने बताया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होती। सड़कों के किनारे गंदगी रहती है और पेड़ों की देखरेख भी नहीं होती। डिवाइडर अस्त-व्यस्त हैं। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या भी आम है। निवासियों का आरोप है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख सड़कों पर कैमरे लगाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कैमरे नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गुलमोहर गॉर्डन निवासी अभिषेक पांडेय ने कहा कि टाउनशिप बसने के बाद भी यहां सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं। सड़कों की स्थिति भी खराब है।

फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि राजनगर एक्सटेंशन की लंबित योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। इन समस्याओं की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और समाधान दिवस में भी की गई है। अब लोगों को उम्मीद है कि शिकायतों के बजाय धरातल पर काम दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed