फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Those who stole the bracelet on the first day returned to steal again

Ghaziabad News: पहले दिन ब्रेसलेट चोरी करने वाले दोबारा चोरी करने पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Those who stole the bracelet on the first day returned to steal again
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में मालीवाड़ा के पास तीन चोर पहले दिन ब्रेसलेट चोरी करने के बाद अगले दिन दोबारा उसी दुकान पर पहुंच गए। इस दोैरान सराफ ने आरोपी को पहचान लिया तो वह अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गए। मामले में सराफ ने सिहानीगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मालीवाड़ा में शोभित गोयल गोयल की जूलरी की शॉप है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को उनकी दुकान पर तीन युवक आए। उन्हाेंने ब्रेसलेट और चेन दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवक ने ब्रेसलेट चोरी कर अपनी जेब में रख लिया और झांसा देकर भाग गए। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई। आरोपी अगले दिन चार मार्च की शाम को दोबारा से दुकान पर आए तो उनको उन्होंने पहचान लिया। जैसे ही वह उनको पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपी वहां स्कूटी छोड़कर भाग गए। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed