फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Those sleeping on footpath will be sent to shelter home

Ghaziabad News: फुटपाथ पर सोने वालों को भेजा जाएगा शेल्टर होम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Those sleeping on footpath will be sent to shelter home
गाजियाबाद। फुटपाथ पर सोने वालों को शेल्टर होम पहुंचाया जाएगा। रात में सभी जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सड़क किनारे सोने वालों की पहचान कर उन्हें नजदीकी शेल्टर होम में भिजवाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी जोनल प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से शहर में जगह-जगह शेल्टर होम बनवाए गए हैं, इसके बाद भी लोग सड़कों के किनारे फुटपाथ पर सोते दिखाई देते हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि निगम के जोनल प्रभारी अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को जो सड़क के किनारे, सेंट्रल वर्ज पर सोते मिलेंगे उन्हें प्रवर्तन दल की गाड़ी से पास के शेल्टर होम में पहुंचाया जाएगा। शेल्टर होम में आवश्यकता अनुसार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शाम सात से रात 11 बजे तक निगम की टीम भ्रमण करेगी। कौशांबी मेट्रो स्टेशन, आनंद विहार रोड, मोहननगर बस स्टैंड, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन, शास्त्रीनगर चौराहा, पुराना बस स्टैंड, कविनगर फ्लाईओवर, घंटाघर जीटी रोड, नया रेलवे स्टेशन गाजियाबाद के आसपास सड़क किनारे सबसे ज्यादा लोग सोते दिखाई देते हैं। नगर निगम ने वसुंधरा जोन में ईडीएम मॉल कौशांबी के पास, सिटी जोन में ग्रीन हाउस नसीरपुर फाटक के पास, मोहननगर जोन में लाजपतनगर के पास, कविनगर जोन में आरडीसी के पास और विजयनगर जोन में कुटी मंदिर सेक्टर-11 प्रताप विहार में शेल्टर होम की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed