फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   thife snatch bag from banquet hall

बैंक्वेट हॉल से कन्यादान से भरा तीन लाख रुपये का बैग चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
thife snatch bag from banquet hall
बैंक्वेट हॉल से कन्यादान के तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल में कन्यादान के तीन लाख रुपयों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस संबंध में बैंक्वेट हॉल के मालिक, मैनेजर, सफाई कर्मचारी और वेटरों के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।
मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी अलका पंवार की बेटी प्रतिभा की 2 दिसंबर को शादी थी। शादी नगर स्थित वेडिंग विला बैंक्वेट हॉल में थी। अलका पंवार ने बताया कि कन्यादान से भरे रुपयों का बैग बैंक्वेट हॉल के उस कमरे में रख दिया था, जो उन्हें सामान रखने के लिए दिया गया था। रुपये रखने के बाद ताला भी लगा दिया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब बेटी विदा हो रही थी तो वह जल्दी-जल्दी में लॉक खोलने के बाद उस कमरे का ताला लगाना भूल गए, जिसमें नकदी रखी थी। बेटी की विदाई के बाद कमरे पर पहुंचे तो वहां से बैग गायब था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अलका पंवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बैंक्वेट हॉल के मालिक, मैनेजर, कर्मचारी और वेटरों के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे न दिखाने का आरोप
पीड़िता अलका पवार ने बैंक्वेट हॉल के मालिक और मैनेजर पर सीसीटीवी कैमरे न दिखाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नगदी से भरा बैग चोरी होने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी बैंक्वेट हॉल के मालिक और मैनेजर को दी। साथ ही हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि मेन सीसीटीवी कैमरों को नहीं दिखाया गया, जबकि एक दो कैमरे की फुटेज दिखाकर पल्ला झाड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed