फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves transferred 82 thousand rupees online after theft in grocery store

Ghaziabad News: परचून की दुकान में चोरी के बाद चोरों ने ऑनलाइन ट्रांसफर किए 82 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves transferred 82 thousand rupees online after theft in grocery store
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर-3 में 16 अगस्त को चोरों ने परचून की दुकान से फोन, गल्ले से पांच हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि चोरों ने क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये और ऑनलाइन अकाउंट से 57 हजार रुपये ट्रांसफर कर 85 हजार रुपये का लोन आवेदन कर दिया। महिला की शिकायत के बावजूद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। करन गेट चौकी पर पुलिस उन्हें लगातार चक्कर कटा रही है। राजेंद्रनगर की अंजली गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त की दोपहर में उन्होंने दो घंटे के लिए दुकान बंद कर दी थी। इस बीच चोर ने चोरी कर ली। शाम को चोरी का पता चलने पर करन गेट चौकी पर पुलिस से शिकायत की। जांच करने के लिए पुलिस दुकान पहुंची और लिखित शिकायत लेकर चली गई। आरोप है कि चोरों ने फोन से ऑनलाइन 57 हजार रुपये ट्रांसफर किए और पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के बाद क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं, चोर ने 85 हजार का लोन आवेदन किया लेकिन उन्होंने बैंक में शिकायत कर उसे रद्द करा दिया। मुकदमा नहीं होने पर उन्होंने पुलिस से फिर गुहार लगाई तो उन्हें 19 अगस्त को ई-एफआईआर करने के लिए बोला गया। सिर्फ इतना ही नहीं, पुलिस ने उनसे बोला कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई होगी। वह चोरों को पकड़ने के लिए लगातार थाने-चौकी के काट रही हैं। उनका यह भी कहना है कि दिसंबर महीने में बेटे अर्चित से तमंचे के बल पर पांच हजार रुपये और फोन लूटा था। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि घटना में शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज किया जाता है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed