फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves stole goods from the vacant houses of flood victims

Ghaziabad News: बाढ़ पीड़ितों के खाली पड़े घरों से सामान चोरी कर ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods from the vacant houses of flood victims
लोनी। 45 साल बाद आई बाढ़ का पानी उतर जाने पर छह दिन बाद लोग अपने घरों को लौटे तो ताले टूटे देख हैरान रह गए। अंदर देखा तो पता चला कि उनकी गैर मौजूदगी में पांच से छह फुट पानी में आए चोर गहने और कीमती सामान चोरी कर ले गए। मुसीबत के मारो पर इस तरह एक और मुसीबत टूट पड़ी। बाढ़ प्रभावित बदरपुर, दौलतनगर, ट्राॅनिका सिटी, रामपार्क से पुलिस को चोरी की शिकायतें मिली हैं। इन इलाकों में पुलिस गश्त नहीं कर पा रही थी, जबकि लोगों के सुरिक्षत स्थानों पर चले जाने से मकान खाली पड़े थे। दौलतपुर के कपिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि घर में पांच फुट तक पानी घुस जाने वह परिवार सहित चले गए थे। सोमवार की रात में पानी उतरा तो मंगलवार की सुबह घर लौटे। मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से गहने और कीमती सामान चोरी किया गया था। खानपुर के प्रधान सुंदर ने बताया कि पानी भरा होने की शिकायत पर वह रामपार्क कालोनी गए थे। वहां तीन घरों के ताले टूटे हुए मिले। तीनों घरों के सदस्य अभी लौटे नहीं आए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि तीनों घरों में बड़ी चोरी हुई है। बदरपुर के बिसारत ने बताया कि उनके घर भी चोर आए थे। उनकी भैंस और कीमती सामान चोरी कर ले जा रहे थे, लेकिन जो लोग मकान छोड़कर नहीं गए थे, उन्होंने चोरों को देख लिया। उनके शोर मचान पर चोर भैंस और सामान छोड़कर भाग गए। इसके अलावा ट्राॅनिका सिटी से भी पुलिस के पास एक घर में चोरी होने की सूचना आई है। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि जहां से भी चोरी की शिकायत आ रही है, वहां पुलिस गश्त लगाई जा रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, तहरीर सिर्फ एक ही जगह से आई है।
विज्ञापन


पंप लगाकर पानी निकाला बिजली की आपूर्ति बहाल
गाजियाबाद। लोनी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने 18 पंप लगाकर पानी निकलवाया। मंगलवार को दो और फीडर चालू कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार तक सभी व्यवस्थाएं सुचारू करा दी जाएंगी। मंडोला, मीरपुर हिंदू और ट्राॅनिका सिटी में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सोमवार को दो फीडर ठीक हुए थे। मंगलवार को दो और फीडर चालू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन



391 मरीजों का हुआ इलाज

पानी उतरने के बाद लोनी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 391 मरीजों का इलाज किया। चार हजार क्लोरीन और 500 ओआरएस के पैकेट बांटे। सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि ट्राॅनिका सिटी में 121 मरीजों का इलाज किया गया। बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। पूजा कॉलोनी, रजापुर ग्राम में जाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और लार्विसाइड का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





गोशालाओं में पहुंचाए गए पशु

151 पशुओं को मीरपुर हिंदू की गोशाला से निकाल कर सुरक्षित चार गोशालाओं में रखा गया है। इसमें नंदी पार्क, एसएलएफ-प्रथम और द्वितीय सहित गनौली गांव में अस्थाई व्यवस्था कर उनको रखा गया है। गांवों में जो पशु बचे हैं, उनका टीकाकरण भी कराया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुओं के इलाज के लिए लोनी ब्लॉक की सभी टीमें लगाई गई हैं।


क्षतिपूर्ति का प्रावधान नहीं

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी में उद्योगों को हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है हालांकि आपदा राहत के नियमों में मशीनों के खराब होने की क्षतिपूर्ति का कोई प्रावधान नहीं है। जिनका बीमा होगा, उन्हें बीमा कंपनियों की तरफ से ही नियमानुसार भुगतान होगा। जो बुनकर या छोटे कामगार हैं, उनको क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed