फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves stole goods and cash worth Rs 4.85 lakh from two shops

Ghaziabad News: दो दुकानों में से चोरों ने 4.85 लाख का माल व नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods and cash worth Rs 4.85 lakh from two shops
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में घुसकर चोरों ने गल्ले में रखे करीब 2.85 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना सात फरवरी की रात करीब दो बजे की है। मामले में स्टोर प्रबंधक अमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। अमित कुमार का कहना है कि चोर छत से दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर आया और गल्ले में से नकदी चोरी की। एसीपी कोतवाली रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि चोर की तलाश के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, सिहानी गेट क्षेत्र में मालीवाड़ा स्थित सचिन बंसल की इलेक्ट्रिक की दुकान में कूमल करके चोरों ने दो लाख की कीमत के तार चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान के बराबर में निर्माणाधीन इमारत की ओर से कूमल कर वारदात की। घटना 11 फरवरी की रात की है। नेहरूनगर के रहने वाले सचिन बंसल का कहना है कि अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed