फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves ransacked four separate houses, stealing cash and jewelry worth lakhs.

Ghaziabad News: चोरों ने अलग-अलग चार घर खंगाले, लाखों की नकदी-जेवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked four separate houses, stealing cash and jewelry worth lakhs.
गाजियाबाद। शहर में 21 और 22 सितंबर को चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इन वारदात में लाखों रुपये की नकदी, जेवर और महंगा सामान चोरी हुआ। पुलिस गश्त को धता बताकर चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम के गुलधर निवासी पुष्पेंद्र के घर से 22 सितंबर की तड़के चार मोबाइल, बिछुए और 10280 रुपये नकद चोरी हुए। चोर छत के रास्ते घर में घुसा था, जब परिवार के लोग सो रहे थे। कविनगर के विवेकानंद नगर निवासी मुकुल रस्तौगी के घर में 21 सितंबर को दिनदहाड़े चोरी हुई। चोर लाखों रुपये के जेवर और नकद ले गए, जब मुकुल डाकघर गई थीं। विजयनगर के सेक्टर नौ निवासी दुष्यंत कुमार शर्मा के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकद चोरी कर लिए गए। दुष्यंत 21 सितंबर को बाहर गए थे और लौटने पर घर में सामान बिखरा मिला। सिहानी गेट के लोहियानगर निवासी सन्नी चान्दना के घर से 21 सितंबर की देर रात कृष्ण अवतार का मोबाइल चोरी हुआ। आसपास के कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता दिखाई दिया है। इन सभी मामलों में संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके घर से तीन स्मार्ट और एक सादा मोबाइल चोरी हुआ था। मुकुल रस्तौगी ने कविनगर थाने में तीन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दुष्यंत कुमार शर्मा ने विजयनगर थाने में लाखों की चोरी का मामला दर्ज कराया है। सन्नी चान्दना ने सिहानी गेट थाने में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित एसीपी और थाना प्रभारियों से जानकारी मांगी है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इन वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed