फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves made off with jewelry worth two crore rupees from Tanishq showroom.

UP: तनिष्क के शोरूम से दो करोड़ के गहने चोरी, बर्थडे के बहाने स्टाफ को पिलाई शराब; चाबी निकाल उड़ाए जेवर

Sat, 13 Jun 2026 10:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jun 2026 10:40 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक तनिष्क ज्वेलर्स में सेल्समैन ने अपने साथी के साथ मिलकर ढाई करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी और रत्नजड़ित आभूषण चुरा लिए। जन्मदिन पार्टी के बहाने स्टाफ को शराब पिलाकर चाबी निकाली और वारदात के बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन
Thieves made off with jewelry worth two crore rupees from Tanishq showroom.
गाजियाबाद तनिष्क शोरूम मामले में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरडीसी में सेल्समैन ने अपने साथी और स्टॉफ की मिलीभगत से लाखों की नहीं बल्कि दो करोड़ से अधिक कीमत के आभूषण की चोरी की। तनिष्क ग्रुप के ऑडिट और पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोर करीब तीन किलोग्राम सोना, चांदी और रत्नजड़ित आभूषण ले गए हैं। हालांकि जीएसटी और इंकम टैक्स से ब्यौरा देने से बचने के लिए पीड़ित ने अभी तक पुलिस को चोरी हुए आभूषणों का ब्यौरा नहीं दिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शोरूम के सेल्समैन नितिन वर्मा ने अपने ही पड़ोसी टीटू के साथ तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में चोरी को अंजाम दिया। टीटू एक पिज्जा हट में काम करता है और वारदात को अंजाम देने से पहले परिजनों के मुताबिक खाटूश्याम दर्शन करने की कहकर सुबह पांच बजे घर से निकला था।

पांच जून को तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करने वाले नितिन वर्मा ने बृहस्पतिवार की रात अन्य सेल्समैन, सुरक्षाकर्मी और कैशियर को जन्मदिन की पार्टी देकर आरडीसी स्थित ढाबे पर शराब पिलाई और कैशियर की जब से चाबी निकाल कर तनिष्क शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

नितिन ने शोरूम के सेल्समेंस की वर्दी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया ताकि मामला उजागर होने पर वह कह सके कि वह शोरूम का कर्मचारी है। दोनों की लोकेशन जनपद मेरठ में मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में चोरी के जेवर का किया सौदा 
पुलिस सूत्रों की माने तो नितिन वर्मा और टीटू ने जनपद मेरठ के सर्राफ बाजार में एक ज्वेलर से चोरी के आभूषण बेचने के लिए सौदा किया है। कमिश्नरेट पुलिस की तीन टीमों ने जनपद मेरठ में डेरा डाल दिया है पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

तनिष्क शोरूम में हुई चोरी का ऑडिट अभी किया जा रहा है करोड़ों की चोरी की आशंका है हालांकि अभी तनिष्क ग्रुप ने ऑडिट की रिपोर्ट नहीं सोपी है सीसीटीवी फुटेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्दी गिरफ्तारी होगी।- डीपी सिटी धवल जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed