फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves escaped after stealing Rs 6.28 lakh from a closed flat in 20 minutes

Ghaziabad News: बंद फ्लैट से 20 मिनट में 6.28 लाख की चोरी कर फरार हो गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves escaped after stealing Rs 6.28 lakh from a closed flat in 20 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंदिरापुरम। वैशाली स्थित संगम वेलफेयर सोसायटी निवासी श्यामा रमन के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये से ज्यादा की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। 20 मिनट में चोरों ने घर खंगाला और लाखों की चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित परिवार छठ पूजा के लिए बिहार गया हुआ था। पड़ोसियों के माध्यम से मकान मालिक को इसकी सूचना मिली। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।


मूलरूप से बिहार के पूर्णिया निवासी श्यामा रमन परिवार के साथ वैशाली संगम वेलफेयर सोसायटी स्थित फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह फ्रीलांस होम लोन का काम करते हैं। वह छठ पूजा से पहले ही अपने घर चले गए थे। रविवार को उनके पड़ोसियों ने उन्हें फ्लैट का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सोसायटी में ही रहने वाले अपने परिचितों को कॉल कर चेक करने को कहा। श्यामा रमन ने बताया कि घर में जेवरात और करीब दो लाख 80 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित के अनुसार सीसीटीवी फुटेज को चेक करने के बाद पता चला कि करीब 5:55 बजे अज्ञात लोग फ्लैट में आए और 20 मिनट के बाद चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब चार लाख रुपये की ज्वैलरी और दो लाख 28 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हुए हैं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed