{"_id":"67e5a8f5062b35ee370eb691","slug":"thieves-are-not-leaving-even-the-policemans-car-battery-stolen-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2969-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिसकर्मी की कार भी नहीं छोड़ रहे चोर, बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिसकर्मी की कार भी नहीं छोड़ रहे चोर, बैटरी चोरी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र एक्सटेंशन एक निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के दीवान योगेंद्र और उनके दो पड़ोसियों की कार से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। एक कार के मालिक विशाल पांडे ने थाने में तीन कारों से बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं कार से बैटरी चोरी करने वाला गैंग एक बार फिर टीएचए में सक्रिय हो गया है।
चोरों के निशाने पर अब पुलिसकर्मियों की गाड़ियां भी आ गई हैं। 22 मार्च की रात शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी योगेंद्र की कार से चोर बैटरी निकाल ले गए। वहीं, उनके पड़ोसी कैब संचालक विशाल पांडे और दूसरे पड़ोसी रजनीश की कार से भी चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। 23 मार्च की सुबह जब चोरी का पता चला तब कैब संचालक ने पुलिस को मामले की तहरीर दी और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने कैब संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज भी कर लिया है। कैब संचालक ने बताया कि पुलिस रात के समय गश्त ही नहीं करती। चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। उनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।