{"_id":"65ecc82d4bbf474ae20ddbaa","slug":"there-will-be-no-problem-in-passengers-going-home-on-holi-250-buses-will-be-reserved-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-107085-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होली पर यात्रियों घर जाने में नहीं होगी समस्या, 250 बसें रहेंगी आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होली पर यात्रियों घर जाने में नहीं होगी समस्या, 250 बसें रहेंगी आरक्षित
विज्ञापन
साहिबाबाद। परिवहन निगम ने होली की तैयारियां शुरू कर दिया है। लंबी दूरी से लेकर छोटी दूरी के यात्रियों को घर जाने में समस्या नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 250 बसें आरक्षित रहेंगी। छोटी दूरी पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली है। ट्रेन की सीट फुल होने पर यात्री कौशांबी बस अड्डा पर होली के एक सप्ताह पहले से ही घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ आनी शुरू हो जाती है। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवबालक ने बताया कि कौशांबी बस अड्डा से साधारण और एसी बस मिलाकर कुल 870 बसें चलती है। होली पर 250 बसों को आरक्षित रखा जाएगा। होली के नजदीक आते ही लंबी दूरी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। आरक्षित बस होने से लोगों को परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। छोटी दूरी जाने वाले यात्रियों की भीड़ होली के एक-दो दिन पहले आती है। इनके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे वह समय से अपने-अपने घर पहुंच सकें।