फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There was a heated argument between two leaders while sitting in the havan

Ghaziabad News: हवन में बैठने पर दो नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
There was a heated argument between two leaders while sitting in the havan
मुरादनगर। मेन कस्बा रोड पर विजय मंडी कॉलोनी के पास भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान हवन में बैठने लेकर पूर्व चेयरमैन पति राधे किशन अरोड़ा और भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


कार्यालय उद्घाटन के लिए हवन चल रहा था। हवन में भाजपा से बागी होकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का चुनाव लड़ीं रेखा अरोड़ा के पति समाजसेवी राधे किशन अरोड़ा बैठकर हवन में आहुति दे रहे थे। इसी बीच भाजपा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ीं रमा अग्रवाल के पति भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल पहुंच गए। बताया गया है कि गोपाल अग्रवाल ने हवन में राधे किशन अरोड़ा के आगे बैठने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई मामला तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया। दोनों के बीच बहुत देर तक नोकझोंक चलती रही। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया था, मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



भाजपा के वरिष्ठ नेता पीछे बैठे थे, मैंने राधे किशन अरोड़ा को पीछे बैठने को कहा था, इस बात पर वह भड़क गए थे। छोटी बात थी, कोई बड़ी बात नहीं हुई है।
- गोपाल अग्रवाल महानगर महामंत्री



मैं बहुत लंबे समय से भाजपा में हूूं, भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन में बुलावे पर पहुंचा था। वहां पहुंचने पर मुझे हवन में बैठाया गया था। एक व्यक्ति ने अभद्रता की। कोई बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधे किशन अरोड़ा समाजसेवी



दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया था, मंडल अध्यक्ष को पीछे बैठाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।
- संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed